Jain Pathshaala Details Registration

Jain Pathshaala Details Application

जय जिनेन्द्र,

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के अथक प्रयासों से महाराष्ट्र सरकार ने पाठशालाओं को अनुदान देने के लिए तत्वता मान्यता दे दी है। महाराष्ट्र राज्य के पाठशालाओं को सरकार द्वारा अनुदान एवम अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जैन अल्पसंख्यक महासंघ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितजी गांधी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष में महाराष्ट्र मैं जैन समाज के सभी पंथ / संप्रदाय द्वारा संचालित पाठशालाओं की सूची बनाई जा रही है।

पाठशाला संचालकों से अनुरोध है कि साथ में दिए गए गूगल फॉर्म में अपनी पाठशाला की पूर्ण जानकारी प्रेषित करें। यह फॉर्म राज्यभर की जैन पाठशालाओं की जानकारी एकत्रित करने एवं विविध योजनाओं के माध्यम से उनके विकास में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से है। आपकी सहभागिता जैन समाज की पाठशालाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कृपया शीघ्र ही फॉर्म भरकर अपना सहयोग प्रदान करें।